
विभिन्न राज्यों से आये स्वच्छाग्रहियों केलिए प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन। Voice of Darbhanga
दरभंगा : देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 101 स्वच्छाग्रही के लिए प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. सभी स्वच्छाग्रही का स्वागत उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने किया. उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में स्वच्छता की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला एवं दरभंगा जिला में लोहिया स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शौचालय निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी विस्तार से दी. प्रभारी निदेशक डीआरडीए वसीम अहमद ने आगंतुकों के दरभंगा आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके लिए आगामी 9 अप्रैल तक के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से
बताया उन्मुखीकरण कार्यक्रम के पश्चात सभी स्वच्छाग्रही विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रस्थान कर गए. जहां वे प्रात:काल से लेकर संध्या काल की चौपाल जैसे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा वे अपने राज्य में स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में प्रखंड पंचायत वार्डों के आम जनों के साथ अपनी जानकारी बाटेंगे. दरभंगा जिला के शौचालय निर्माण कार्यक्रम को बारीकी से देखेंगे और समझेंगे.

