Home मुख्य जिलाधिकारी ने किया अनुमण्डल कार्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों पर जताई अप्रसन्नता। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 3, 2018

जिलाधिकारी ने किया अनुमण्डल कार्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों पर जताई अप्रसन्नता। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को जिलाधिकारी डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा सदर अनुमण्डल, दरभंगा का नियमित निरीक्षण किया गया। इसके पूर्व वर्ष 2012 में तत्कालीन जिला पदाधिकारी के द्वारा नियमित निरीक्षण किया गया था। विदित है कि दरभंगा जिला की लगभग 60 प्रतिशत आबादी सदर अनुमण्डल में निवास करती है।

इसके अन्तर्गत कुल दस प्रखण्ड हैं। कुल लगभग 1300 जन वितरण प्रणाली बिक्रेता का अनुज्ञप्ति सदर अनुमण्डल के लिए अनुशंसित है। इनमें से कुल 450 अनुज्ञप्तिधारी का पद रिक्त है। इससे आमजनो को जन वितरण प्रणाली के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कठिनाई का सामना करना पर रहा है। अतः रिक्त पदों पर बहाली हेतु नया अनुज्ञप्ति जारी करने के लिए जिला चयन समिति के द्वारा चयन की अनुशंसा की जा चुकी है। परन्तु चयन का मामला में वाद दायर होने के वजह से एवं न्यायालय में मामले के लंबित होने के कारण अनुज्ञप्ति अभी तक निर्गत नही की जा सकी है। इस मामले में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा स्पष्ट निर्देष दिया गया कि न्यायालय से निर्णय प्राप्त होते ही अनुज्ञप्ति जारी करें। निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई कि अनुमण्डल के पूर्व नाजिर जिनका स्वर्गवास हो चुका है पर कुल बीस लाख रूपये के गबन का मामला प्रतिवेदित है। इस संबंध में एफ0आई0आर0 भी दर्ज किया गया था। मामला न्यायालय में लंबित है।

अनुमण्डल पदाधिकारी सदर डाॅ0 गजेन्द्र प्रसाद सिंह को न्यायालय में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने का निर्दे ष दिया गया। वर्तमान में अनुमण्डल नजारत में लगभग एक करोड़ रूपया वैसा पाया गया जिसके निकट भविष्य में व्यय की संभावना नहीं है। इस पर वित्त विभाग, बिहार सरकार के नवीनतम दिशा-निर्देष के आलोक में दो कार्यदिवस के अंदर पूरी राशि को सरकार के संचित निधि में अविलम्ब जमा करने का निर्देश दिया गया।

अनुमण्डल न्यायालय कार्य से जिला पदाधिकारी महोदय ने अप्रसन्नता व्यक्त की। कुल लंबित 3200 मामलों में से मात्र 250 मामले के निष्पादन की जानकारी दी गई। लंबित मामलो के तेजी से निष्पादन हेतु नियमित रूप से न्यायालय कार्य करने का निर्देश भी दिया गया। सदर अनुमण्डल कार्यालय में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, दो कार्यपालक दण्डाधिकारी तथा आठ प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी का पद रिक्त होने की जानकारी दी गई। इससे कार्य निष्पादन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की जानकारी भी दी गई। इस संबंध में रिक्त पद पर पदस्थापन हेतु सरकार के पास अनुरोध पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। कुल मिलाकर कार्यालय एवं अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। विशेष आर0टी0पी0एस0 कार्यालय की स्थिति पाई गई। कार्यालय भवन के रंग-रोगन की आवश्यकता को देखते हुए कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल को पत्र लिखने का निर्देश दिया गया।

उपरोक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने दी।

Share

Leave a Reply