Home मुख्य 2004 के बाढ़ में जेल से फरार कैदी नाटकीय ढंग से गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 3, 2018

2004 के बाढ़ में जेल से फरार कैदी नाटकीय ढंग से गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गाँव के निवासी महेश्वर ठाकुर के पुत्र अमरेंद्र कुमार ठाकुर उर्फ़ मुन्ना ठाकुर को मंगलवार को पुलिस ने बड़े ही नाटकीय ढंग से एएसपी कार्यालय बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। वह 2004 के बाढ़ में जेल से फरार कैदियों में एक था। ज्ञात हो कि 2004 में आयी बाढ़ के दौरान दरभंगा मण्डल कारा से 38 कैदी फरार हो गए थे जिनमें से दो दर्जन से अधिक कैदियों ने सरेंडर किया एवं गिरफ्तार हो चुके थे। अभी भी करीब एक दर्जन कैदी फरार ही हैं।

गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी दिलनावज अहमद ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ रतनपुर बस स्टैंड में वसूली एवं रंगदारी को लेकर मारपीट हुई जिसकी प्रथमिकी उसने कमतौल थाना ने 28 मार्च को दर्ज करवाया। जेल से भागने का काण्ड लहेरियासराय में दर्ज था और तत्काल पुलिस को पता नही चल पाया।

इसी रंगदारी और मारपीट के संबंध में उसके चचेरे भाई अविनाश कुमार सिंह ने मंगलवार को अमरेंद्र ठाकुर के विरुद्ध भी आवेदन दिया। जिसमे उसने बस स्टैंड में रंगदारी करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उलटे झूठा मुकदमा कर देने का आरोप लगाया। इस बीच एएसपी दिलनावज अहमद को गुप्तचरों से सूचना मिली कि अमरेंद्र ठाकुर पर जेल से फरार होने का वारंट भी निर्गत है। उन्होंने उक्त आरोपी को स्थानीय थाना की पुलिस के माध्यम से केस के सुरविजन में गवाही केलिए अपने कार्यालय बुलवाया। इस बीच फरार होने की बात की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हलाँकि आरोपी ने केस में जमानत होने की बात कही परंतु पुलिस ने जमानत की बात से इंकार करते हुए वारंट निर्गत होने की पुष्टि की।

Share

Leave a Reply