
2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने केलिए केंद्र सरकार लगातार चला रही है योजनाएं: गोपालजी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: किरतपुर प्रखंड के रसियारी गांव में किसान मोर्चा के हैं मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा जी के अध्यक्षता में आज किसान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी गोपाल जी ठाकुर ने बैठक में उपस्थित हुए हैं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री ठाकुर को मिथिला के परंपरा अनुसार पाग चादर से सम्मानित किया गया उपरांत श्री ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा केंद्र और राज्य सरकार मिथिला के विकास के लिए तत्पर रहती है शिव ठाकुर ने नरेंद्र मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए तमाम कार्यक्रम चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक देशभर के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में मोदी सरकार ने किसानों के हित के लिए इतने कार्य किए हैं, जितने पहले किसी भी सरकार के दौरान नहीं हुए। कृषि की विकास दर को रफ्तार देने के लिए पशुधन, डेयरी, पॉल्ट्री और मत्स्य पालन को भी खूब प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कृषि क्षेत्र की प्रगति और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फायदा दिलाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में सॉयल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि कौशल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, नीम कोटेड यूरिया, खाद सब्सिडी का सीधे खाते में भुगतान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों को सस्ता कृषि कर्ज, कृषि एप की लांचिंग, ई-कृषि मंडी, ई- पशुहाट, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा जैसी तमाम योजनाएं हैं जो देशभर में चलाई जा रही है।
खेती-किसानी में बिजली का अहम योगदान होता है, क्योंकि खेतों में ट्यूबबेल चलाने, सिंचाई के लिए बिजली जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात को बाखूबी समझते हैं। हालांकि किसानों के लिए बिजली की अलग फीडर लाइन पर पिछले डेढ़ दशक से चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के दखल के बाद इस पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने अब इसके लिए समयसीमा तय कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिजली मंत्रालय को कहा है कि वह जुलाई, 2018 यानी अगले छह महीने के भीतर पूरे देश में किसानों के लिए अलग फीडर लाइन बनाने का काम पूरा करे। पीएम के इस निर्देश पर अमल लाने के लिए अब उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, राजस्थान समेत कई राज्यों को बहुत तेजी से काम करना पड़ेगा।
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली पहुंचाना बेहद जरूरी है। देश में “पीएम सहज बिजली हर घर योजना” लांच की गई है। इसका फायदा खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में होगा, लेकिन किसानों को बिजली का असली फायदा देने के लिए अब फीडर लाइन को अलग किया जाएगा। गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में किसानों के लिए अलग बिजली फीडर की व्यवस्था पहले ही हो चुकी है, और इसके काफी बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। अलग बिजली फीडर होने से किसानों को बिजली सब्सिडी सीधे बैंक खाते में देने की व्यवस्था शुरू करने में भी काफी आसानी होगी। साथ ही किसानों को समय पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी। जाहिर है कि बिजली के क्षेत्र में मोदी सरकार का रिकार्ड काफी बेहतर रहा है। वही किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्र जी ने कहा वर्ष 2015 में “दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना” और सितंबर 2017 में लांच की गई “पीएम सहज बिजली हर घर योजना” से दिसंबर 2018 तक हर घर को बिजली कनेक्शन मिलने की उम्मीद है, इससे ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचने का मकसद बैठक में भाजपा जिला महिला मोर्चा के महामंत्री संगीता साहू जी भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिनोद खान अरुण झा विनोद ठाकुर गोपाल जीजा अमरकांत झा शंभू मिश्र रामचंद्र यादव सीता देवी रमन ठाकुर नीलम देवी चंदन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

