
देश के निर्माण में अहम योगदान के वाबजूद बढ़ई समाज आज भी सरकार द्वारा उपेक्षित: गजेंद्र शर्मा। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बढ़ई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने, श्रम कानूनों के आलोक में बढ़ई समाज को निबंधन व समाजिक सुरक्षा तथा पेंशन की गारंटी कराने, बढ़ई समाज को जनसंख्या के आधार पर सत्ता में हिस्सेदारी देने के प्रमुख माँगों को लेकर विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति बिहार के तत्वावधान में पटना के गाँधी मैदान मे 04अप्रैल 2018को आहुत विश्वकर्मा अधिकार रैली की सफलता के लिए दरभंगा में भी समाज के प्रमुख लोगों के द्वारा बिभिन्न गाँव-टोलों पर मीटिंग-बैठकों का दौर अपने अंतिम दौर में है, इस कड़ी में इनौस के जिला संयोजक सह समिति के जिला नेता गजेन्द्र नारायण शर्मा के द्वारा बहादुरपुर गाँव में बढ़ई समाज के लोगों की एक बैठक बिष्णु शर्मा व अमित कुमार शर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसको सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि देश निर्माण में बढ़ई समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है फ़िर भी उनके जीविका व रोजगार के लिए सरकारी स्तर पर कोई मुकम्मल योजना नहीं बनाईं गई है, शैक्षणिक व राजनैतिक स्तर पर आज भी बढ़ई समाज बहुत पीछे है उसका एक मात्र कारण इनका संगठित नहीं होना हैं। श्री शर्मा ने अधिक से अधिक संख्या मे संगठित होकर अपने हक़ व अधिकार के लिए पटना में आहुत 04अप्रैल के विश्वकर्मा अधिकार रैली मे बढ़ई समाज के लोगों को पहुँचने का आह्वान किया।
वहीं दुसरी ओर जिले में बीरदीपुर के बढ़ई टोला मे रमेश शर्मा की अध्यक्षता में, पटोरी मे किशुन शर्मा की अध्यक्षता में, सुन्दरपुर मे अशोक शर्मा की अध्यक्षता में बैठकें की गई।
वहीं आज देर शाम सुन्दरपुर के छठी पोखर के पास साम्प्रदायिक भवन में पटना रैली की तैयारी को लेकर अंतिम व समीक्षा के लिए जिला कमिटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में समिति के जिला अध्यक्ष रामगणेश शर्मा ने अभी तक रैली की तैयारी को लेकर सैकड़ों बैठकें करने का रिपोर्ट रखते हुए केन्द्र व राज्य सरकारों पर बढ़ई समाज को छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अबिलम्ब इसे अनुसूचित जाति में शामिल करे और श्रम कानूनों के आलोक में बढ़ई समाज को निबंधन व समाजिक सुरक्षा तथा पेंशन मुहैया कराने की गारंटी करें अन्यथा आने वाले लोकसभा चुनाव में आर-पार की लड़ाई तेज कीया जाएगा।
वहीं उन्होंने पुरे जिले से हजारों की संख्या में बढ़ई समाज के लोगों का पटना की रैली में शिरकत करने का जानकारी दिया और बताया कि आज रात से ही लोग बसों व ट्रेन से पटना के लिए रवाना हो रहे हैं।
वहीं समिति के जिला कमिटी ने जिला संरक्षक रेवेन्द्रनाथ ठाकुर के नेतृत्व में रैली में संगठित भागीदारी व देख रेख के लिए दस सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसमे गजेन्द्र नारायण शर्मा, हरेराम शर्मा, मनोज कुमार ठाकुर, नरेश शर्मा, शंकर शर्मा, रामकुमार ठाकुर, सुरेन्द्र नारायण ठाकुर, सरोज कुमार शर्मा, शिवपुजन शर्मा, और अशोक शर्मा शामिल हैं।
बैठक में शिवनारायण शर्मा, नागमणि शर्मा, अमित कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, विरजु शर्मा, लालमोहन शर्मा, रामबाबू शर्मा, शिवजी शर्मा, जितेन्द्र शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

