Home मुख्य साइबर फ्रॉड ने डॉक्टर को लगाया पचास हजार का चूना। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 4, 2018

साइबर फ्रॉड ने डॉक्टर को लगाया पचास हजार का चूना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: साइबर फ्रॉड ने दो दिनों पहले एक डॉक्टर को 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। बड़ी चतुरायी से साइबर फ्रॉड ने आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर डॉक्टर के एटीएम कार्ड का गुप्त कोड हासिल कर लिया। उसके बाद उनके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिया। मामले को लेकर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी डॉ. इम्तियाज जावेद ने एफआरआर दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया।

आवेदन में डॉ. जावेद ने कहा है कि 2 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं एसबीआई का ब्रांच मैनेजर झा जी बोल रहा हूं। आपका एटीएम कार्ड को होल्ड कर दिया गया है। आपके आधार से लिंक करने के लिए एटीएम का कोड नम्बर चाहिए। आवेदन में उन्होंने कहा है कि झा जी नामक एक मैनेजर उनके घर के पास रहते हैं। उन्हीं को समझकर उन्होंने अपने एटीएम कार्ड का गुप्त नम्बर बता दिया। बाद में उस व्यक्ति ने कहा कि उसका नाम अरुण कुमार झा है। यह सुनकर वे चौंक गए। थोड़ी देर बात जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उसमें से 50 हजार की राशि गायब थी।

Share

Leave a Reply