Home मुख्य हेमन ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुँची दरभंगा की टीम। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 4, 2018

हेमन ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुँची दरभंगा की टीम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हेमन ट्रॉफी ए-डिवीजन के अंतिम लीग मैच में दरभंगा ने मधुबनी से पहली पारी में 42 रनों की बढ़त बना ली। इसके साथ ही पांच अंक हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं मधुबनी की टीम तीन अंक लेकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।

इन्द्रा रेलवे स्टेडियम समस्तीपुर में बुधवार को संपन्न हुए दो दिवसीय हेमन ट्रॉफी क्रिकेट मैच में मधुबनी के मंगलवार को पहली पारी के 236 रन के जवाब में दरभंगा ने पहले दिन के खेल में बिना किसी नुकसान के 91 रन बनाए थे। बुधवार को उससे आगे खेलते हुए भुवन के 83, कफिल के 67, राशिद के 32, साजिद 29 एवं गोलू के 17 रनों की मदद से 83.5 ओवर में 278 रन बनाकर पहली पारी में दरभंगा ने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।

मधुबनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रेम प्रियांक ने पांच, विनोद दत्ता ने दो एवं विकास झा व आदर्श ने एक-एक विकेट चटकाए। इस तरह पहली पारी में 42 रनों से पिछड़ने के बाद मधुबनी ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 9.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्रवीण मिश्रा के18 एवं विनोद दत्ता के 12 रनों की मदद से 45 रन बनाए।

इस दौरान मैच का परिणाम नहीं निकलता देख दोनों टीमों के कप्तानों ने अंपायर की सहमति से मैच को ड्रा घोषित कर दिया। फलस्वरुप पहली पारी की बढ़त के आधार पर दरभंगा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया। इस मैच में मुजफ्फरपुर के मनोज कुमार व बक्सर के सूफी खान अंपायर थे जबकि पूसा के रौशन कुमार स्कोरर थे। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजीत कुमार सिंह, अंजनी कुमार, गिरिधर गोपाल, प्रिंस आनंद, पिच क्यूरेटर इम्तियाज अंसारी, कबीर भास्कर, सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply