
देश को आगे बढ़ाने की रफ्तार में पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प को भी पीछे छोड़ा: मंत्री। Voice of Darbhanga
दरभंगा: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तथा भारत पुन: विश्व गुरू बनेगा। डखराम-पौड़ी में रामउदित दास मौनीबाबा के नेतृत्व में आयोजित श्रीराममहायज्ञ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कृषिमंत्री प्रेम कुमार ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल ट्रंप को पीएम मोदी ने पीछे छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि हिन्दू परिवार व समाज जाग चुका है। सनातन धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तथा भारत का मान-सम्मान विदेशों में बढ़ाने का काम प्रधानसेवक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत फिर से सोने की चिड़िया कहलाएगी। उन्होंने कहा कि रामउदित दास मोनीबाबा धर्म का प्रचार-प्रसार के लिए बेहतर कार्य कर रहे है। मौके पर विधायक जीवेश मिश्र, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, पूर्व विधायक अशोक यादव, जिलाध्यक्ष हरि सहनी, जिलाउपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड आदि मौजूद थे।

