Home मुख्य लोगो के बीच स्वच्छता का अलख जगा रहे हैं स्वच्छाग्रही। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 4, 2018

लोगो के बीच स्वच्छता का अलख जगा रहे हैं स्वच्छाग्रही। Voice of Darbhanga

दरभंगा: देश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने को लेकर देश के अन्य राज्यों से से स्वच्छाग्रहियों की टोली दरभंगा में आयी है। इसी के तहत बुधवार को मध्य प्रदेश से आयी दस स्वच्छाग्रहियों की टोली जाले प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता का अलख जगाने पहुंची। इस टोली में संदीप कलमोदीया, योगेश दुबे, राज कुमार परमार, बाला प्रसाद गुज्जर, संजय वर्मा, शिवनारायण भिल्ला, देवकर्ण, संतोष कुमार सौंनग्रा, विनोद कुमार बैरागी हैं। इन लोगों ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के राढ़ी दक्षिणी, योगियारा, सहसपुर, जाले पूर्वी, जाले पश्चिमी, जाले उतरी, मुरैठा व काजी बहेरा पंचायतों के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, टोले व मोहल्लों में घूमघूम कर लोगों, छात्रों व छात्राओं में स्वच्छता अलख जगाया। लोगों से साफ-सफाई पर ध्यान देने व शौचालय का उपयोग करने की अपील की। राढ़ी दक्षिणी पंचायत में दो स्वच्छाग्रही कलमोदीया व योगेश दुबे ने मुखिया डॉ. राघवेंद्र प्रसाद व सरपंच सफीउर रहमान, सभी वार्ड पंच, सभी वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका आदि के साथ घर घर जाकर खुले में शौच जाने से होने से होने वाली हानि तथा स्वच्छता की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। लोगों को शौचालय बनबाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन लोगों ने सभी सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंच कर बच्चों को साफ सफाई की शपथ दिलाई ।मौके पर स्वच्छाग्रहियों ने स्कूली बच्चों को खाने से पहले हाथ साबून से धोने के तरीके भी बताए।चौपाल, नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभा व आमसभा के माध्यम से भी लोगों में स्वच्छता का अलख जगाया। रोको टोको अभियान के तहत खुले में शौच जाने वालों के डिब्बे व लोटा से पानी नीचे गिराकर शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

Share

Leave a Reply