Home मुख्य शिक्षा को शिखर पर पहुँचाने केलिए रोडमैप बना कर कार्य करने की जरूरत: कुलपति। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 4, 2018

शिक्षा को शिखर पर पहुँचाने केलिए रोडमैप बना कर कार्य करने की जरूरत: कुलपति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यावसायिक प्रबंधन विभाग के सभागार में विजन 2030 को लेकर बैठक कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो0 सिंह ने प्रतिकुलपति प्रो. जय गोपाल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी संस्था को शैक्षिक शिखर पर पहुंचने के लिए रोड मैप बना कर कार्य करने की जरूरत होती है। इस प्रकार सभी विभागों से उपलब्ध विजन 2030 के अभिलेखों को एकत्रित कर पुस्तक का रूप दिया जाएगा। इसके लिए एक टीम का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए विवि की ओर से हर संभव उपाय किए जाएंगे। यह इस विश्वविद्यालय के साथ ही सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी रोल मॉडल का काम करेगा। विभागों की ओर से दिए गए प्रेजेंटेशन की सराहना करते हुए वीसी प्रो0 सिंह ने कहा कि इन प्रेजेंटेशनों में शिक्षकों की मेहनत, उनकी विकासत्मक सोच व कार्य के प्रति समर्पण झलकता है। प्रेजेंटेशन के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए विकास पदाधिकारी डॉ0 केके साहु व प्रोवीसी ने कई आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन विकास पदाधिकारी डॉ. साहु ने किया। मौके पर प्रो. उपेन्द्र कुमार, प्रो. एके गुप्ता, प्रो. ब्रज मोहन झा, प्रो. योगानंद मिश्रा, प्रो. धीरेन्द्र नाथ मिश्र, प्रो. रतन कुमार चौधरी सहित विज्ञान विभाग के शिक्षक मौजूद थे।

Share

Leave a Reply