Home मुख्य जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का जिलाधिकारी ने किया ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 5, 2018

जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का जिलाधिकारी ने किया ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार काे प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह ने कादिराबाद स्थित जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मीगण उपस्थित पाए गए। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी के साथ जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता(भवन निर्माण विभाग), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(याेजना एवं लेखा) एवं सभी प्रबन्धक उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। गार्ड रूम का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिए जाने की जानकारी दी गई। गार्ड रूम में बिजली एवं पानी की व्यवस्था एक सप्ताह के अन्दर सुनिश्चित करने का आदेश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। चार सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं टाेकन डिस्पले का टी0वी0 खराब पाया गया। इन्हें अविलम्ब बनवाने का निर्देश दिया गया। भवन के साफ-सर्फाइ  की स्थिति असंताेषजनक पाई गयी। साफ-सफाई हेतु नये एजेन्सी के चयन हेतु एवं परिसर में कैण्टीन की व्यवस्था हेतु जिला योजना पदाधिकारी को निविदा निकालने का निर्देश दिया गया। जल निकासी हेतु नाला की व्यवस्था नहीं हाेने की वजह से जिलाधिकारी डा0 सिंह ने बरसात के पूर्व  नाला निर्माण करवाने का निर्देश दिया। जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी काे वर्षा पूर्व  पूरे परिसर में वृक्षाराेपण करवाने का निर्देश दिया गया।

आगन्तुकाें की सुविधा हेतु चापाकल लगवाने का भी निर्देश दिया गया। कुल मिलाकर शेष व्यवस्था संताेषजनक पायी गई। पिछले वर्ष की उपलब्धि की समीक्षा के क्रम में यह जानकारी दी र्गइ  कि स्टूडेण्ट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वांछित सफलता प्राप्त नहीं हाे सकी। बैकों के द्वारा जटिल प्रक्रिया अपनाने के कारण छात्र एवं उनके अभिभावक हतोत्सहित हाे रहे थे। पूरे बिहार राज्य में इस तरह समस्या काे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 04 अप्रैल 2018 काे बिहार शिक्षा वित्त निगम की शुरूआत की गई  है। अब स्टूडेण्ड क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऋण इसी वित्तीय निगम के द्वारा दी जाएगी। दरभंगा जिला का बिहार शिक्षा वित्त निगम का कार्यालय जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र में ही स्थित हाेगा। इसमें एक सहायक प्रबन्धक एवं तीन कम्प्यूटर सहायक की नियुक्ति कर दी र्गइ  है। इसमें आज कुल चालीस आवेदन के प्राप्त हो जाने की जानकारी दी र्गइ । वैसे 65 आवेदन जाे बैकों काे पूर्व  में भेजे गए थे, उन्हें भी वापस माँगकर वित्त निगम के अन्तर्गत विभागीय निर्देशालोक में स्वीकृति देने का निर्देश दिया गया। पूर्व  के वैसे ऋण जाे बैकाें के द्वारा स्वीकृत हाे चुके है, उसके लिए भी आवेदकों को विकल्प दिया जाएगा ताकि अगर वे चाहें ताे वित्त निगम में ऋण काे हस्तांतिरत करवा सकते हैं।

बिहार शिक्षा वित्त निगम के बन जाने से इच्छुक छात्राें का रूझान काफी बढ़ जाने की जानकारी दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष में बिहार स्टूडेण्ट क्रेडिट कार्ड योजना में कुल 1309 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से कुल 925 आवेदन जाँचोपरान्त स्वीकृत किए गए। ये सभी आवेदन विभिन्न बैकों काे भेजे गए। बैकाें के द्वारा कुल 737 आवेदनों काे स्वीकृत करते हुए कुल 22 कराेड़ 60 लाख रूपया का ऋण स्वीकृत किया गया। परन्तु उनमें से मात्र 438 आवेदकाे ने ही ऋण प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत कुल 2459 छात्राें काे लगभग 01 कराेड़ 41 लाख रूपया का स्वयं सहायता भत्ता उनके खातों के जरिए दिया गया। कुशल युवा योजना के तहत कुल 11 हजार 282 आवेदन स्वीकृत किए। जिनमें से कुल 05 हजार 86 आवेदकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान में जिले के कुल 40 कौशल प्रशिक्षण केन्द्राें पर 08 हजार 214 आवेदक वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

Share

Leave a Reply