Home मुख्य विश्वविद्यालय की चौरंगी पर नृत्य उत्सव में दिखेगा डांस का अदभुत संगम। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 5, 2018

विश्वविद्यालय की चौरंगी पर नृत्य उत्सव में दिखेगा डांस का अदभुत संगम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सृष्टि फाउंडेशन की ओर से इस बार दरभंगा नृत्य उत्सव का आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय परिसर के चौरंगी पर 8अप्रैल शंध्या 5 से आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। ये बातें सृष्टि फाउंडेशन के सचिव मनोहर कुमार पाठक ने गुरूवार को त्रिदिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि दरभंगा के इतिहास में पहली बार एक ही मंच से भारत के विभिन्न शास्त्रीय नृत्य जैसे भरतनाट्यम, मणिपुरी, कत्थक और ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुती होने वाली है।इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इन शास्त्रीय नृत्य के विशेषज्ञ भारत के अलग राज्यों से भी आ रहें हैं।

इस त्रिदिवसीय कार्यशाला में दरभंगा के छात्र भाग ले रहे हैं।सृष्टि फाउंडेशन के सचिव श्री पाठक ने बताया कि संस्थान के संस्थापक जयप्रकाश पाठक व नयन कुमार मांझी के नेतृत्व में इस बार 8 से 10 दर्जन बच्चों की टोली तैयार की गई है। बड़े बच्चों की टोली सुबह 7 से 12 तक और छोटे बच्चों की टोली शाम में 3 से 7 बजे तक पूर्वाभ्यास करेगी।इस बार 3 से 38 साल तक के छात्र अपनी प्रस्तुति से दरभंगा के कलाप्रेमियों को अपनी प्रस्तुति से हैरान कर देगी।

8 अप्रैल को भगवान सूर्य की आराधना की जाती है, इसलिए इस बार कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से की जाएगी। जिसमें बच्चें ॐ सूर्याय नम: पर अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगें।इसके बाद भगवान शिव की आराधना करेंगे,जिसमें नागेन्द्र हाराय( शिव स्तुति) की प्रस्तुति होगी।फिर मंगलाचरण में गुरु वंदना(गुरु ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरु देवो महेस्वर, गुरु साक्षात परम ब्रम्हा…तस्मै श्री गुरवे नम: )पर बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारेंगे । माता दुर्गा की नृत्य प्रस्तुति जटाजूट इस बार असीम छाप छोड़ेगी,ऐसी आशा है।

Share

Leave a Reply