
निर्णय के समर्थन और आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर सवर्ण समाज देगा सांकेतिक धरना। Voice of Darbhanga
दरभंगा: शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित चट्टी चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडेरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर चौधरी की अध्यक्षता सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट पर हाल में लिए निर्णय के समर्थन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर 10 अप्रैल बुधवार को लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर एकदिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद अबतक में सामाजिक परिस्थिति बदल चुकी है। हर जाति में गरीब हैं। इसलिए वक्त आ गया है कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए न कि जातिगत।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्रह्मऋषि विकास सेवा संस्थान के सचिव संजीत ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे सवर्ण समाज को भी उम्मीद की नई किरण दिखी है।
क्षत्रिय महासभा दरभंगा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने भी कोर्ट के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका दुरुपयोग देखते हुए कोर्ट ने जो निर्णय लिया है, वह बिल्कुल सही है। आरक्षण तात्कालिक स्थिति को देखते हुए दस वर्ष केलिए दिया गया था। परंतु आज परिस्थिति बदल चुकी है। इसलिए आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए।
बैठक में सवर्ण समाज के ज्यादा से ज्यादा बुद्धिजीवियों को धरनास्थल पर 10 अप्रैल को 10 बजे पहुँचाने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रभाकर झा, रंगनाथ ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, उमेश चौधरी, मुकुन्द चौधरी, देव कुमार झा, बिजली सिंह, उदय नारायण चौधरी, सुनील मिश्र, राजीव कुमार झा, राजू कुमार झा, मनोज चौधरी, फूलबाबू टेकटरिया, चंद्रमोहन चौधरी, आशीष वर्मा, संकल्प श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, बालेन्दु झा बालाजी, चंद्रमोहन चौधरी, अनिल झा आदि ने भी अपने विचार रखे।

