Home मुख्य विपक्षी दलें रच रही है हिंदुस्तान का सामाजिक ताना बाना छिन्न भिन्न करने की साजिश: अशोक नायक। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 6, 2018

विपक्षी दलें रच रही है हिंदुस्तान का सामाजिक ताना बाना छिन्न भिन्न करने की साजिश: अशोक नायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज मुरिया गाँव स्थित साहू भवन में भाजपा दरभंगा ग्रामीण मंडल द्वारा पार्टी का 38 वीं स्थापना दिवस मंडल अध्यक्ष केदार साह की अध्यक्षता में मनाई गई। मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा की 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना देश हित के लिए हुई थीं।आज काँग्रेस व विपक्षी दल हिन्दुस्तान का सामाजिक ताना बाना छिन्न भिन्न करने की  खतरनाक साजिश रच रहीं हैं।जो देश और हिन्दू धर्म के लिए चुनौती की घड़ी हैं।हिन्दू धर्म में फूट डालने बालों को भाजपा कार्यकर्त्ता बेनकाव करेगी,अम्बेडकर जी को काँग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया,वही भाजपा पूरा सम्मान देने का काम किया हैं।अम्बेडकर जी को राजनीति में घसीटने की बजाय उनके दिखाए रस्ते पर चलने की जरुरत हैं।

ब्रहमानन्द  यादव, सदर प्रमुख उपेन्दर साह, अशोक कुमार अमर, प्रदीप ठाकुर, कमल प्रसाद, परमेश्वर कुमार सदा, रुना झा, संतोष साह, अरुण झा, नागेन्दर यादव, घनश्याम चौधरी, चंद्र मोहन सिंह भी विचार व्यक्त किये।

Share

Leave a Reply