Home मुख्य मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेत कर दी हत्या। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 6, 2018

मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेत कर दी हत्या। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई का चाकू से गला रेत दिया। गंभीर रूप से जख्मी बड़े भाई को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मामला भालपट्टी ओपी क्षेत्र के ठकुरनिया गांव का है। मृतक की पहचान मोतीउर रहमान के बड़े पुत्र मो. एहसान के रूप में की गई है। उसके छोटे भाई मो. लड्डन पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

ओपी अध्यक्ष केसी भारती ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एहसान पर अपनी मां की हत्या का आरोप था। कुछ दिनों पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

बताया जाता है कि एहसान 3-4 दिन पूर्व दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। किसी कारणवश वह पुन: घर लौट आया। घर लौटने पर उसने घर का एस्बेस्टस टूटा पाया। एस्बेस्टस तोड़ने का आरोप उसने लड्डन पर लगाया था। इसे लेकर एहसान लड्डन से खफा था। एहसान ने स्थानीय मुखिया पति शौकत एकलाखी से इसकी शिकायत भी की थी। उसके बाद से ही लड्डन घर से फरार था। शुक्रवार की शाम अचानक लड्डन ने घर लौटकर चाकू से अपने भाई पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद एहसान को डीएमसीएच पहुंचाया गया।

Share

Leave a Reply