
हाइवे पर चलने के बजाय डीएमसीएच में धूल फाँक रही हैं लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नेशनल हाइवे पर दुर्घटना में जख्मी होने वाले लोगों को समय पर डीएमसीएच पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध करायी गई लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस कई वर्षों से धूल फांक रही है। एंबलेंस के परिचालन के लिए पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से राशि का भी प्रावधान कर दिया गया।
बावजूद डीएमसीएच प्रशासन की शिथिलता के कारण अभी तक एंबुलेंस का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। हाइवे पर सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस को अपनी जीप पर लादकर लोगों को डीएमसीएच पहुंचाना पड़ता है। जख्मियों को डीएमसीएच तक पहुंचाने के लिए लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस कई उपकरणों से लैस है। उसमें ऑक्सीजन के अलावा कई लाइफ सपोर्ट उपकरण लगे हुए है। बावूजद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया जाता है कि चालक के अभाव में एंबुलेंस का परिचालन नहीं हो पा रहा है। डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति की बैठक में एंबुलेंस के संचालन के लिए नियमानुकुल चालक रखने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी।

