Home मुख्य रोक के आदेश के वाबजूद डीएमसीएच परिसर में रहता है निजी एम्बुलेंसों का कब्जा। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - April 7, 2018

रोक के आदेश के वाबजूद डीएमसीएच परिसर में रहता है निजी एम्बुलेंसों का कब्जा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डीएमसीएच में सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। परिसर पर निजी एंबुलेंस चालकों ने कब्जा जमा रखा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की ओर से अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस की पार्किंग पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था। अस्पताल प्रशासन ने एक तरह से निजी एंबुलेंस चालकों के सामने घुटने टेक दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री या विभाग के किसी बड़े अधिकारी का दौरा रहता है तो हाथ-पांव जोड़कर परिसर से एंबुलेंस हटवा दिए जाते हैं।

उनलोगों के लौटते ही स्थिति पहले जैसे हो जाती है। सवाल करने पर अस्पताल प्रशासन एंबुलेंस हटवाने के लिए थाने को पत्र लिखता है। उसके 100 सुरक्षा कर्मी क्या कर रहें हैं, इस सवाल का जवाब उसके पास नहीं है। तरह-तरह की ड्यूटी का हवाला देते हुए इस सवाल को टालने का पूरा प्रयास किया जाता है। डीएमसीएच का इमरजेंसी विभाग व ओपीडी विभाग परिसर लम्बे समय से निजी एंबुलेंस का पार्किंग स्थल बना हुआ है। मरीजों की भीड़ के कारण परिसर ऐसे भी छोटा पड़ जाता है। उस पर से एंबुलेंस के कब्जे के कारण गंभीर मरीजों के वाहनों को इमरजेंसी विभाग तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है

Share

Leave a Reply