
भाजपा के सम्मान समारोह में जेपी सेनानी सहित 200 लोग सम्मानित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा स्थानीय बहुद्देशीय भवन में वरिष्ट कार्यकर्ता सम्मान सह नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पूर्व प्रचारक रामबहादुर चौधरी की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर 150 जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं और 50 जेपी सेनानियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश मंत्री विधान पार्षद अर्जुन सहनी, विधान पार्षद सुनील सिंह, विधायक जिबेश कुमार, संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद, जिलाध्यक्ष हरि सहनी, नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साहू, पूर्व महापौर गौरी पासवान, अनिल सिंह, राजमंगल ठाकुर, जगदीश साह, शिवाकांत पाठक, आइ.सी वर्मा, पवन ठाकुर, सियाराम चौधरी, अरूण पाठक, नरेशचंद्र सहनी, जितेन्द्र राय, विरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, हरिनारायण सिंह, गोपाल राम, पिताम्बर पूर्वे, महेन्द्र साह, काजल मिश्रा, रामदयाल साह, सुरेन्द्र चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने किया. इस कार्यक्रम में जिला भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुपस्थिति भी अलग चर्चा का विषय बना रहा.

