
सृष्टि फाउंडेशन के डॉन्स फेस्टिवल ने राज चौरंगी पर बिखेरी अद्भुत छटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के राज चौरंगी स्थित सृष्टि फाउंडेशन की ओर से आयोजित दरभंगा डांस फेस्टिवल कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर रविवार की संध्या लनमयू के कुलपति प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर विधायक संजय सरावगी, कुलसचिव डॉ मुस्तफा कमाल अंसारी, विश्विद्यालय थानाध्यक्ष अजय कुमार झा, डॉ जय शंकर झा, द सोलुशन ऑफ मैथमेटिक्स के निर्देशक मनोहर पाठक सहित अन्य अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से किया गया जिसमें बच्चों ने ॐ सूर्याय नम: पर अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की।इसके बाद भगवान शिव की आराधना जिसमें नागेन्द्र हाराय( शिव स्तुति) की प्रस्तुति हुई।फिर मंगलाचरण में गुरु वंदना(गुरु ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरु देवो महेस्वर, गुरु साक्षात परम ब्रम्हा…तस्मै श्री गुरवे नम: )पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा को निखारा। माता दुर्गा की नृत्य प्रस्तुति जटाजूट इस बार असीम छाप छोड़ी।
फाउंडेशन के सचिव मनोहर पाठक ने बताया दरभंगा के इतिहास में पहली बार एक ही मंच से भारत के विभिन्न शास्त्रीय नृत्य जैसे भरतनाट्यम, मणिपुरी, कत्थक और ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुती इस डांस फेस्टिवल में हो रहा है।इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इन शास्त्रीय नृत्य के विशेषज्ञ भारत के अलग राज्यों से भी आये। संस्थान के संस्थापक जयप्रकाश पाठक व नयन कुमार मांझी के नेतृत्व में इस बार 8 से 10 दर्जन बच्चों की टोली तैयार की गई थी जिनकी अद्भुत प्रस्तुति ने दर्शकों को बाँधे रखा।

