
विधायक ने किया पेयजल एवं शौचालय युक्त सामुदायिक भवन का शिलान्यास। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले के विधायक जीवेश कुमार ने रविवार को कमतौल बाजार मोड़ से उत्तर पांडेय चौक के निकट मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के ऐच्छिक कोष के अंतर्गत 9 लाख 81 हजार रुपये की लागत से शौचालय व पेयजल सेवा युक्त सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि जाले विधानसभा क्षेत्र में विकास का एक नया इतिहास बनेगा। किसी भी विधायक को एक वर्ष में क्षेत्र के विकास के लिये सिर्फ दो करोड़ रुपये ही मिलते हैं। लेकिन उनके दो वर्षों के कार्यकाल में 27 करोड़ रूपये का काम क्षेत्र में शुरू है, जो सभी सम्पन्न होने के कगार पर है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कमतौल बेलबाड़ा वाली सड़क सहित जाले विधान सभा क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की लागत से कई सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा योजना से अभी तक बिहार में सर्वाधिक लोगों को इसका लाभ दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान ही राजद के सक्रिय कार्यकर्ता सह कमतौल के उपमुखिया कौशल किशोर उर्फ टुन्ना राजद से नाता तोड़ विधायक के समक्ष भाजपा में शामिल हो गये। कार्यक्रम का संचालन अशेश्वर प्रसाद आजाद ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाई रामकुमार प्रसाद, कमतौल मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, अंजनी निषाद, उमेश सिंह, पंचायत अध्यक्ष संजीत यादव, विजय शंकर पांडेय आदि कई कार्यकर्ताओं सहित पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति रंजीत ठाकुर के अलावे काफी लोग जुटे थे।

