
गायब बच्चे का शव तालाब से मिलने के बाद मचा कोहराम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के केवटी गांव में घर से गायब एक बच्चे का शव सोमवार को गांव से पूरब रजोखर तालाब में मिला. सुबह उसका पैंट और चप्पल तलाब के भिंडा पर गोरहे के मचान के निचे देखा गया. इसके बाद बच्चे की डूबने की आशंका के मद्देनजर नजर ग्रामीणों ने तालाब से शव को निकला. मृतक उक्त गांव के कमल कांत मिश्र का इकलौता पुत्र गौड़ी शंकर मिश्र (10 )बताया गया है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कौशल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजकर आगे की कारवाई शुरू कर दी है. बताया गया है कि 8 अप्रैल के दोपहर करीब 2 बजे से गौड़ी शंकर घर से गायब था. शाम करीब 5 बजे तक नहीं लौटने पर खोजबीन किया गया. इसके बाद नहीं मिलने पर दादा मुसाफिर मिश्र ने पोते के गायब होने के आवेदन पर स्थानीय थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वह गांव के कन्या मध्य विद्यालय में 5वें कक्षा का छात्र था. इधर मृतक के दादा -पिता तथा माता ममता ने पुत्र की हत्या की शंका जताई है. घटना की सूचना मिलते हीं गांव में कोहराम मच गया. माता ममता देवी, दादी एकाबरी देवी, बहन श्रुति, तुलसी तथा भगवंती के क्रंदन और चितकार से कलेजा दहल रहा था.

