Home मुख्य एक ही दिन में दिनदहाड़े बीच सड़क पर पैसे लूट की दो दो घटनाओं से खौफ में दरभंगा शहर। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 9, 2018

एक ही दिन में दिनदहाड़े बीच सड़क पर पैसे लूट की दो दो घटनाओं से खौफ में दरभंगा शहर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में दिन-दहाड़े बाइकर्स गिरोह ने पांच लाख रूपये लूट लिये. इस संबंध में बताया जाता है कि हायाघाट प्रखंड के अवकाश प्राप्त राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार लाल जो वर्तमान में बहेड़ी प्रखंड में अनुबंध पर कार्यरत है. उन्होंने लहेरियासराय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से पांच लाख रूपये निकाल कर बैग में रखकर जा रहे थे. इसी बीच सफी मुस्लिम हाई स्कूल के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उनके बैग को छीन लिया. जिससे वह नीचे गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनको ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. खबर मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस ने पहुंच कर इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. पुलिस इस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि देर शाम विश्विद्यालय थानाक्षेत्र के विद्यापति चौक के पास एक युवती से 70 हजार लूट की एक और घटना सामने आ गयी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवती एचडीएफसी बैंक से पैसा निकाल कर सरामोहनपुर जा रही थी. इसी बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने उसका पैसा छीन लिया. घटना के बाद कई जगहों पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोक कर जांच-पड़ताल की, लेकिन अपराधी अभी तक नहीं पकड़ा गया. बताया जाता है कि दो दिन पहले ही अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने कोढ़ा गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी सभी थानेदारों को दी थी और सचेत रहने का आदेश भी दिया था. साथ ही साथ बैंको को ग्राहक जागरूकता केलिए सीडी बनाकर दी गयी है जिसे बार बार कहने के वाबजूद बैंक में नही बजाया जाता है.

Share

Leave a Reply