Home मुख्य प्यार में पागल बना फर्जी कर्नल, पकड़ाने पर एएसपी को ही कर दिया बेहतर नौकरी का ऑफर! Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - April 10, 2018

प्यार में पागल बना फर्जी कर्नल, पकड़ाने पर एएसपी को ही कर दिया बेहतर नौकरी का ऑफर! Voice of Darbhanga

दरभंगा: कहा जाता है कि प्यार में लोग दीवाने पागल हो जाते हैं और किसी भी हद से गुजर जाते हैं। पर कभी कभी उनकी प्यार की जगह एकतरफा सनकीपन उन्हें तबाह भी कर देता है।
जी हां, कुछ ऐसा ही वाकया मंगलवार को सामने आया जिसमे यूनिवर्सटी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शिक्षक परिवार को एक युवक के सनकीपन के कारण डर और तनाव का जीवन करीब 4-5 महीनों से जीना पड़ रहा था। युवक का सनकिपन ऐसा कि उसने थाना इंस्पेक्टर अजय झा के साथ साथ दरभंगा के तेज तर्रार एएसपी दिलनवाज अहमद के दिमाग को भी कुछ देर केलिए चकरा दिया। खुद के पास कई फाइव स्टार होटल होने का नाम बोल कर डीएसपी को नौकरी रिजाइन कर मैनेजर की नौकरी तक का भी ऑफर कर दिया।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी राकेश वर्मा के पुत्र मोहित वर्मा के को किसी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त शिक्षक के पार्ट थ्री की छात्रा पुत्री रीना (काल्पनिक नाम) के आईडी में उनका नम्बर मिल गया। उसने उस नम्बर पर कॉल करके खुद को सेना का कर्नल और जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग होने की बात कही। उक्त शिक्षक को मोहित ने बताया कि उसके अकॉउंट से साइबर हैकर ने पैसा उड़ा लिया था जो पकड़ा गया है। हैकर के पास शिक्षक का नम्बर मिला है। इसलिए उसे शिक्षक की जाँच करनी है क्योंकि हैकिंग का पैसा शिक्षक के एकाउंट में जाता है।
इतना सुनते ही शिक्षक के होश उड़ गए। उन्होंने उसे अकॉउंट डिटेल एवं तमाम जानकारियां दे दी। दो दिन बाद फिर मोहित ने खुद ही बेंगलोर का सीबीआई ऑफिसर बनकर बात की और उन्हें कहा कि घबराने की जरूरत नही है। उनके एकाउंट में सब ठीक ठाक है। फिर मोहित उनसे मिलने मुजफ्फरपुर स्थित उनके पैतृक गांव पहुंच गया जहाँ खुद को सेना का कर्नल बताकर उनके भाई से शिक्षक के वर्तमान पता की जानकारी मांगी। इसबीच शिक्षक के परिजनों एवं शिक्षक को उसके मंशा पर शक हो चुका था और उन्होंने मोहित का फोन उठाना छोड़ दिया था। तब मोहित उनके पैतृक गांव पहुंच गया था जिसका पता उसने बैंक एकाउंट से पता करवाया था। जब शिक्षक ने फोन नही उठाया तो अंजान नम्बर से शिक्षक की पत्नी के मोबाइल पर फोन किया जिसे उनकी पुत्री रीना ने उठाया। उसने रीना को कहा कि वह उनके पिता को, माँ को और उसे भी जेल भेजवा देगा। अगर जेल जाने से बचना है तो कहो अपने पिता से कि मुझसे बात करे। रीना यह सुनकर डर गयी और पूरी बात अपने पिता को बताई। उसके पिता ने हिम्मत करके बात किया और पूछा कि साफ साफ बताये कि वह चाहता क्या है!
इसपर मोहित ने कहा कि उनकी बेटी रीना रोज रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक उससे बात करे तो वह उन्हें माफ कर देगा और जेल नही भेजेगा। साथ ही साथ घर आकर एकबार मिलने की बात भी कही। शिक्षक ने साफ साफ कह दिया कि वह कभी उनसे नही मिल सकता। इसपर धमकी देते हुए उसने कहा कि अब वह उनके थाने पर ही उनको बुलवाकर मिलेगा।
फिर अगले ही दिन वह यूनिवर्सिटी थाना पहुँच कर थाना इंस्पेक्टर श्री झा को बताया कि वह सेना में है और उक्त शिक्षक ने उनका पैसा हैक करवा लिया और लौटाने की जगह धमकी दे रहा है। थाना पर भी उन्हें नही बुलाने पर जहर खाकर मरने की बात आदि करते हुए कुछ मुह में रख कर उल्टी आदि का नाटक करने लगा। इसे देखकर इंस्पेक्टर श्री झा ने उक्त शिक्षक को फोन पर कॉल करके बुलवाया। शिक्षक के आने पर पूरे मामले का खुलासा हो सका।
पूरे मामले का खुलासा मीडिया के सामने मंगलवार की शाम एएसपी दिलनवाज अहमद जब कर रहे थे तो उस समय भी वह सनकीपन का परिचय देते हुए बार बार अपना परिचय बदल रहा था। कई शहरों में हॉटलो आदि होने का दावा करते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद को भी नौकरी छोड़ उनके मैनेजर की जॉब का आफर भी कर दिया। यह देख कर एएसपी श्री अहमद भी हतप्रभ रह गए और वहां उपस्थित मीडियाकर्मी भी चुटकी लिए बिना नही रह सके।

Share

Leave a Reply