
पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा कैदी पब्लिक के सहयोग से धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: यूनिवर्सिटी कैम्पस में आज उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक कैदी हवलदार के हाथ से छुड़ा कर भागने लगा। हवलदार उसके पीछे पीछे भाग रहे थे पर पकड़ने में असमर्थ हो रहे थे। तभी एक युवक जो बाइक से आ रहा था, उसने इस सीन को देखकर हवलदार को अपने बाइक पर बिठाया और उस कैदी तक पहुंचाया। तबतक शोर सुनकर भीड़ भी जमा हो गयी थी। सबने मिलकर पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
उक्त हवलदार ने बताया कि बाथरूम के बहाने कैदी ने भागने की कोशिश की। पर पकड़ा गया। पकड़े गए कैदी ने बताया कि उसे पुलिस न छोड़ रही है और न ही चलान कर रही है। ऐसे में वह क्या करे। इसलिए भागने की कोशिश की। उसका कोई कसूर नही, अपने बेगुनाही का सबूत उसने इंस्पेक्टर को मोबाइल चिप में दिया पर इंस्पेक्टर ने उसे गायब कर दिया। उसका यहां कोई नही है। वह क्या करे।
ज्ञात हो कि मंगलवार को ही उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी मोहित वर्मा को नकली कर्नल बनकर एक शिक्षक को उनकी बेटी से बात करने केलिए दवाब बनाने और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।मंगलवार को एएसपी के प्रेस वार्ता के दौरान भी उक्त आरोपी ने कॉल रिकॉर्ड का चिप इंस्पेक्टर को देने की बात कही थी, पर इंस्पेक्टर ने इंकार कर दिया था।

