
हाईटेक टेक्निक के माध्यम से जुआ चलाने वाला गैंग धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ताश के खेल में इलेक्ट्रानिक्स चिप की तीसरी आंख के माध्यम से जीतकर पैसा बनाने वाले चार शातिर अपने ही बनाए जाल में फंसकर पुलिस के गिरफ्त में पहुंच गए। इनके साथ ही दो अन्य जुआरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो जुआरी पर चिप का प्रयोग करने वाले दो हाइटेक जुआरियों के अपहरण का भी आरोप है। सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि 11 अप्रैल को राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई गणेश व उसके एक मित्र राजा का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ता 70 हजार की मांग कर रहे हैं।पुलिस तत्काल सक्रिय हुई तथा अपह्त की तलाश शुरू की गई। पुछताछ के क्रम में पता चला कि मामला अपहरण का नही होकर जुआ में हारे गए पैसे की वापसी का है। गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए सत्यनारायण व गोलू को गिरफ्तार किया गया। साथ ही राजा व गणेश को भी पकड़ा गया। पूछताछ में यह बात सामने आयी कि जहीरउद्दीन व उनके तीन सहयोगी चिप का प्रयोग कर ताश के खेल में पैसा जीत जाते है। उनकी ठगी पकड़े जाने पर सत्यनारायण व गोलू ने राजा व गणेश को बंधक बना लिया था। वही पैसा लाने के लिए जहीरउद्दीन तथा राजकुमार को भेज दिया था। राजकुमार ने पैसा वापस नही कर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इस वजह से सारा मामला खुल गया।

