
बलरामजी झा बने संस्कृत विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को हुए छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर बलरामजी झा विजयी हुए। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर सुमन झा निर्वाचित हुए। महासचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। सभी विजयी छात्र प्रतिनिधियों को गुरुवार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ. सुरेश्वर झा ने बताया कि विवि में ऑफिस बियरर के पांच पद पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। कुल मिलाकर 23 मतदाओं में 13 ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर बलरामजी झा को 11 एवं इनके प्रतिद्वंदी आशीष कुमार झा को मात्र 2 मतों से संतोष कराना पड़ा। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर सुमन झा को 11 एवं इनके प्रतिद्वंदी रोहित कुमार चौधरी को 2 मत मिले। इससे पहले महासचिव पद पर डिंपल कुमारी, संयुक्त सचिव पर अमरजीत कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष पद पर सिकंदर पासवान निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। निर्वाचित सभी छात्र प्रतिनिधि काफी प्रसन्न थे। जदयू नेता डॉ. अजीत चौधरी के साथ सभी ने माला पहन कर एकजुटता प्रदर्शित की। मौके पर अन्य कई छात्र भी मौजूद थे।

