
पति और दो बच्चों को छोड़ महिला ने ससुर संग भाग कर रचाई शादी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित कर देने वाला एक मामला सामने आया है जहां थानाक्षेत्र के एक गांव की व्याहिता महिला अपने पति व दो मासूम बेटा बेटी को छोड़ अचानक घर से गायब हो गई. पति अपने पत्नी की खोज में पूरे सात महीने तक भटकता रहा. पर जब सच सामने आया तो उसके दाम्पत्य जीवन को कलंकित कर दिया. उसकी पत्नी रिश्ते में उसके चाचा, मतलब महिला अपने चचेरा ससुर के साथ घर से भाग कर कोलकता पहुंची व उसके साथ शादी कर अपना घर बसा चुकी है. हालांकि दोनो के उम्र में बहुत अंतर है. 26 वर्षीय महिला से 66 वर्षीय चचेरा ससुर ने अपने रिश्ते के पुतहु को पत्नी बनाकर सामाजिक रिश्ते को कलंकित कर दिया. महिला को उसने अपने साथ कोलकता में रख रखा है. पत्नी की खोज में भटकते पति को वह कोलकता में दिखाई दी, तो उसने, पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश किया. अपने डेढ़ वर्ष की बेटी रानी कुमारी व तीन वर्षीय पुत्र चप्पू कुमार के परवरिश का वास्ता दियया, लेकिन वासना की भूखी निर्दयी माँ के कान पर जूं तक नही रेंगा. वह टस से मस नही हुई. उल्टे उसने अपने पति को तुरन्त भाग जाने की हिदायत देते हुए अपने पति पर लफंगा होने व छेड़खानी करने का आरोप लगा कर राहगीरों से उसको पिटाई करा दी. थकहार कर वह अपने गाँव पहुँचकर पंचायत के सरपंच को आपबीती बताया जहां सरपंच के साथ जाले थानाध्यक्ष को पीड़ित पति ने अपने पत्नी पार्वती देवी व अपने चाचा कामोद चौपाल के विरुद्ध घर से गहना जेवर लेकर फरार होने व पति पति के रिश्ते को कलंकित करने संबन्धी आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जाँच की बात कह रही है.

