Home मुख्य देश के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस: गोपालजी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 12, 2018

देश के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस: गोपालजी। Voice of Darbhanga

 

बेनीपुर : पूर्व से आहूत राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में रविवार को बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय में लोकतंत्र बचाव अभियान के तहत जिला भाजपा का उपवास एवं धरना का कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने की. धरना स्थल पर भाजपा के निशाने पर कांग्रेस रही और वक्ताओं ने कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आरे हाथ लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश की विकास यात्रा को बाधित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि संसद में गतिरोध उत्पन्न किये जाना लोकतंत्र की हत्या है. कांग्रेस के सांसदों ने 23 दिनों तक सदन नहीं चलने दिया. जिससे देश को 150 रूपये का घाटा हुआ है. उन्होंने कहा कि घाटा रोकने के लिए भाजपा गठबंधन के 400 सांसदों ने 23 दिनों का वेतन छोड़ने का फैलसा लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत को देख कर कांग्रेस में छटपटाहत है. श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के हिन्दु समाज को बांटने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध है. इस अवसर पर विधान पार्षद सुनील सिंह, भाजपा नेता डॉ. मुरारी मोहन झा, जिला प्रभारी रामकुमार झा, जिला महामंत्री आदित्य नारायण मन्ना, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, अशोक नायक, सुजित मल्लिक, राम पदारथ ठाकुर, वीणा झा, अभय झा, अमलेश झा, शंकर भगवान पूर्वे, संतोष झा, राधे श्याम झा, राजीव झा, मनोज कुमार, मुन्ना रजनीश, धर्मशीला गुप्ता, शिवजी यादव, संगीता साह, अंजनी निशाद, ज्योति कृष्ण झा, सुजित चौधरी, सुमित झा, रंगनाथ ठाकुर, मनीष जायसवाल, बालेन्दु झा, बेचन झा, रामसागर ठाकुर ने भी अपने विचार रखे. मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव साह ने किया.

Share

Leave a Reply