
Home मुख्य मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य होने में आरोप में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य होने में आरोप में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में पिछले छ: माह से मोबाइल चोरी की घटना में आई वृद्धि के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठन किया गया था. इसमे कई थाने की पुलिस को शामिल किया गया था. पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. वहीं इनके पास से दो लैपटॉप और 7 मोबाइल बरामद किया है. पकड़े गये लोगों में नवाबउद्दीन (अंधराठाढ़ी, मधुबनी), अहमद अली (दरभंगा नगर थाना, सेनापत ), राहुल रंजन (कमतौल, दरभंगा) का रहने वाला है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र राय ने दो माह पूर्व 15 नये मोबाइल चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

