Home मुख्य विशेष: विद्वानों ने हिंदू पञ्चाङ्ग के अनुसार साल के शुभ मुहूर्तों की सूची की जारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - April 13, 2018

विशेष: विद्वानों ने हिंदू पञ्चाङ्ग के अनुसार साल के शुभ मुहूर्तों की सूची की जारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इस साल 2018-19 सन 1426 के प्रमुख पर्व-त्योहारों पर विद्वानों ने मुहर लगा दी। इस गणना के मुताबिक साल 2019 में जुलाई तक कुल 56 दिनों तक शहनाई बजेगी। वहीं द्विरागमन के लिए मात्र 21 दिन ही शुभ मुहू‌र्त्त है। जबकि, इस साल अगस्त से दिसंबर तक विवाह का दिन नहीं है। विद्वानों की गणना के मुताबिक 2018-19 में मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहू‌र्त्त का भी निर्णय किया गया है। इस बार घर प्रारंभ करने के लिए मात्र 12 दिन हैं। जबकि, 13 दिनों तक गृह प्रवेश शुभ मुहू‌र्त्त है। उपनयन संस्कार के लिए 10 दिन एवं मुंडन के 15 दिन निर्धारित ज्यातिषीय गणना के हिसाब से हुए हैं।
प्रमुख पर्व त्योहारों में रक्षाबंधन 26 अगस्त, कृष्णाष्टमी 3 सितंबर, शारदीय नवरात्रा के कलश स्थापन10 अक्टूबर, विजया दशमी 19 अक्टूबर, कोजागरा 24 अक्टूबर, दीपावली 7 नवंबर, छठ पूजा 13-14 नवंबर, सरस्वती पूजा 10 फरवरी 2019, होली 21 मार्च, रामनवमी 13 अप्रैल, सतुआइन 14 अप्रैल, अक्षय तृतीया 7 मई, वट सावित्री 3 जून एवं ग रु पूर्णिमा 16 जुलाई 2019 को है।

साल 2018-19 के शुभ मुहू‌र्त्त

गृहारंभ : 30 जुलाई एवं 2 अक्टूबर 2018, 2019 में 15,21,22,23 फरवरी, 20 एवं 22 अप्रैल, 19 एवं 20 जून तथा 12 एवं 13 जुलाई घर प्रारंभ करने का दिन है। गृह प्रवेश 15 अगस्त 2018, 2019 में 15 एवं 16 फरवरी, 13 मार्च, 17 एवं 18 अप्रैल, 10 एवं 11 मई, 6, 7 एवं 8 जून, 4 एवं 11 जुलाई को घर में प्रवेश के लिए अच्छा दिन है।
उपनयन साल 2019 में 7, 10 एवं 15 फरवरी, 17 मार्च, 10 अप्रैल, 9 मई, 7, 12 एवं 13 जून तथा 10 जुलाई को उपनयन के लिए उपयुक्त लगन है।
मुंडन साल 2018 में 21 नवंबर एवं 12, 14 दिसंबर, साल 2019 में 6, 7, 11, 15 एवं 22 फरवरी, 13 मार्च, 20 मई, 6, 7, 13 जून तथा 4 एवं 11 जुलाई को मुंडन के लिए शुभ मुहू‌र्त्त है।
विवाह साल 2019 में 17, 18, 13, 25, 27, 28 एवं 30 जनवरी, 1, 4, 10, 11, 15, 20, 21, 22, 15 एवं 28 फरवरी, 3, 4, 7, 8, 13 मार्च, 17, 18, 19, 21, 22, 24, 25, 26, 28 अप्रैल, 1, 2, 6, 16, 19, 20, 23, 24, 26, 28, 30, 31 मई, 3, 9, 10, 12, 13, 14, 21, 26, 27, 28 जून, 7, 8, 11 जुलाई को विवि के लिए अच्छा लगन है।
द्विरागमन साल 2018 में 23,25, 24 नवंबर, 8, 12, 13 दिसंबर, साल 2019 में 15, 17, 21, 22, 24 फरवरी, 7, 8, 13 मार्च, 18, 19, 21, 22, 24 अप्रैल, 6 एवं 9 मई को द्विरागमन के लिए सुंदर मुहू‌र्त्त है।

Share

Leave a Reply