
सड़क पर रखी गिट्टी से टकरा कर कार पलटने से आधा दर्जन घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रजौन चौक पर बरैली मोड़ के निकट शुक्रवार को दिन के करीब 1 बजे एक कार सड़क के किनारे पड़े गिट्टी से टकराकर अनियंत्रित हो गयी और पलट कर दुर्घटनाग्रत हो गयी। इसमें चालक सहित आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मियों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को उपचार हेतु टेम्पो में बिठाकर दरभंगा भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़कियों को किसी परीक्षा में शामिल कराने के लिए सभी समस्तीपुर से कमतौल होते हुये सीतामढ़ी जा रहे थे। पहचान नहीं हो पायी है। सड़क किनारे भवन निर्माण की सामग्री से किस कदर दुर्घटना घट सकती है, इसकी चर्चा दिनभर लोगों की जुबान पर छायी रही। क्षेत्र की प्राय: सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री बालू, गिट्टी आदि स्टोर किये नजर आते रहते हैं। बराबर छोटी-मोटी घटनायें भी घटित होती रहती है। लेकिन इससे इतर भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता लोगों की जान की परबाह किये बिना बेखौफ हो सड़क किनारे सामग्री गिराने या स्टोर करने से परहेज नहीं करते। यदि प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दिया, तो किसी दिन भारी हादसा के होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

