Home मुख्य उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायधीश ने किया दरभंगा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 13, 2018

उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायधीश ने किया दरभंगा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश आदित्य कुमार त्रिवेदी ने शुक्रवार को दरभंगा न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक न्यायालय में इजलाश पर बैठ कर न्यायिक कार्य को देखा।

वहीं कई आवश्यक निर्देश दिये। न्यायालय परिसर में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गयी थी। न्यायमूर्ति को देखने के लिए परिसर में उपस्थित दूर-दराज से आने वाले लोग भी टकटकी लगाये थे। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर निर्देश दिया। न्यायमूर्ति ने दरभंगा मंडल कारा एवं रिमांड होम का भी निरीक्षण किया। कई आवश्यक आदेश दिये।

न्यायालय परिसर में सुबह छह बजे से ही न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। संपूर्ण परिसर साफ-सुथरा एवं शांतप्रिय लग रहा था। परिसर में वाहन एक निश्चित स्थान पर लगे थे। चलता-फिरता समान बिक्री करने वाला कोई भी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा था।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, महासचिव ने भी मिलकर न्यायालय के रिक्त न्यायिक अधिकारियों के पदस्थापना सहित कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी।

Share

Leave a Reply