
चोरो ने एक ही साथ तीन घरों में किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनीगाछी थाना क्षेत्र के लहटा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक साथ तीन घरों से लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। चोरी के गए सामान में आभूषण, साड़ी आदि शामिल हैं। चोरी की यह घटना राम प्रसाद झा, उमाशंकर एवं रामावतार झा के घर में हुई। घटना की रात राम प्रसाद झा अपने दालान के बरामदे में सोए हुए थे। जबकि उमाशंकर झा व रामअवतार झा सपरिवार गांव से बाहर थे। इस संबंध में राम प्रसाद झा के आवेदन पर मामला दर्ज होने की जानकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर से बाहर गए उमाशंकर झा एवं रामअवतार झा ने भी फोन से घटना की सूचना दी गई है।

