
भरवाड़ा के ब्राह्मण टोली के पाँच घरो में चोरो ने एकसाथ किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक तरफ जहां पुलिस रोज रोज चोरो और अपराधियों को पकड़ पकड़ कर मीडिया के माध्यम से अपनी तत्परता का प्रचार करती है, वहीं दूसरी तरफ चोरी एवं अपराध की घटनाएं बेलगाम होती ही जा रही है। हाल ही में घनश्यामपुर में लगातार चोरी की खबरों के बाद गुरुवार को मनीगाछी के लहटा में एक ही रात में तीन घरो में चोरी हुई। शहर में एक ही दिन में दिन दहाड़े कैश लूट की दो घटना दो दिन पहले ही हुई। इसी सिलसिले को बढ़ाते हुए चोरो ने शुक्रवार की रात सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत भरवाड़ा के ब्राह्मण टोली में एकसाथ पाँच घरो में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को अच्छी खासी चुनौती दे डाली है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पीड़ित व्यक्तियों में सुशील झा, सुधीर झा, परसुराम झा, नरायण ठाकुर, सत्यनारायण झा आदि शामिल हैं जहां एक ही रात में चोरो ने लाखों की चोरी कर ली।

