
दलित एक होकर मनुवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का ले संकल्प: राहुल पासवान। Voice of Darbhanga

शनिवार 14 अप्रैल 2018 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती पर भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक राहुल पासवान ने दरभंगा में जगह जगह पर माल्यार्पण किया। सर्वप्रथम कर्पूरी चौक से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर अंबेडकर कल्याण छात्रावास मुगलपुरा पहुंचकर बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्र बाबासाहेब के सिपाही और बाबा साहेब के भविष्य है संविधान निर्माता बाबा साहब ने कहा कि दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक को संगठित होकर रहने को कहा था। साथ ही शिक्षा को घर घर तक पहुंचाने का सपना देखा था जिसे हम सभी आज प्रण करते हैं कि सभी दलित पिछड़ों के घर शिक्षा से चमचमाएं। मनुवाद से संघर्ष जारी रखें जब तक हम मनुवाद को जड़ से खत्म न कर दें। हम सभी एकजुटता से बाबासाहेब के नुमाइंदे बनकर अपने समाज के प्रति सजग रहेंगे। इस मौके पर भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक एक बार पुनः डीडीसी कार्यालय स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बाबा साहब के जयकारे लगाए। इस अवसर पर मनोज पासवान, बृजमोहन कुमार चौपाल, राजू पासवान ,किशन राम, अभिनव पासवान ,आदर्श पासवान ,नंदन पासवान, मनीष महतो, अजय राम, संतोष राम, मोहम्मद सोनू आदि लोगों ने बाबासाहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया ।

