Home मुख्य अधजली हालत में मिला युवती का शव, बुलायी गयी फॉरेंसिक टीम। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 14, 2018

अधजली हालत में मिला युवती का शव, बुलायी गयी फॉरेंसिक टीम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज मोहल्ले से एक लड़की की शव अधजला अवस्था में बंद घर से बरामद किया गया। मृतका की शिनाख्त स्थानीय निवासी प्रो. दिनेश महासेठ की 19 वर्षीया पुत्री दीक्षा कुमारी के रूप में हुई है। वह घर में अकेली थी। उसके माता-पिता व भाई घर पर नहीं थे। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। डीएसपी दिलनवाज अहमद ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्म हत्या प्रतीत होती है। लेकिन, इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। एसएफएल की टीम को बुलाया गया है। घटना स्थल से केरोसीन गंध युक्त कोल्ड्रिंक्स बोतल, एक मोबाइल व सलाई बरामद किए गए। जानकारों की मानें तो लाश देखने से संदिग्ध प्रतीत होता है। यह आत्महत्या नहीं बल्कि, हत्या है। लेकिन, हत्यारा कौन हो सकता है? इस संदर्भ में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दरअसल, लड़की की शव घर के अंदर किचेन के गेट के सामने से पाई गई । उसका शरीर चित अवस्था में था। अगर वह आग स्वयं लगाती तो वह निश्चित रूप से छटपटाती और घर के कई हिस्से में आग के निशान पाए जाते।घर के अंदर रखे बर्तन आदि सामान बिखड़े रहते। लेकिन, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। सूत्रों की बात मानें तो लड़की की हत्या कर इस मामले को आत्महत्या से जोड़ने के लिए लाश पर केरोसीन छिड़कर कर आग लगा दी गई हो। ऐसा स्पष्ट प्रतीत होता है। उसका पूरा शरीर जला हुआ नहीं है। पीछे का भाग सुरक्षित है। यहां तक कि बाल भी सुरक्षित है। आस-पास के लोगों की बात मानें तो दीक्षा अपने किसी दोस्त के साथ दस दिनों के लिए घर से कहीं चली गई थी। इससे परिवार के लोग नाराज थे। काफी दबाव पर वापस हुई थी। बहरहाल, यह आत्म हत्या है अथवा हत्या इस पर पुलिस गहन अनुसंधान कर रही है।

Share

Leave a Reply