
अगलगी में धूधू कर जले आधे दर्जन घर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के किरतपुर अंचल के तेतरी गांव में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। इसमें लाखों रुपये मूल्य की सम्पति जलकर नष्ट हो गई। रसोई घर से निकली आग की लपटें इतनी तेज थी कि चंद मिनटों में भाग्य नारायण यादव, शिवकुमार यादव, सिकंदर यादव और वीर यादव का घर जलकर राख हो गया।
ग्रामीण राम नारायण यादव ने बताया कि अंचल प्रशासन की ओर से पीड़ितों के बीच अबतक कोई सरकारी सहायता नहीं पहुंचाई जा सकी है। किरतपुर के सीओ ने कहा कि हल्का कर्मचारी को भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने की कार्रवाई की जायेगी।
उधर, अलीनगर प्रखंड के मिर्जापुर गांव में शनिवार की दोपहर दो अलग-अलग मोहल्लों में आग लगने दो मजदूरों का घर जल कर स्वाहा हो गया। जबकि एक घर में आंशिक क्षति हुई। बता दें कि शनिवार की दोपहर मो. मोहन रंगरेज के फूसवाली टेंट हाउस में बिजली तार के स्पार्क से निकली चिंगारी से आग लग गई। लेकिन मौके पर लोगों की जमावड़ा रहने के कारण आनन-फानन में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि टेंट के कुछ सामान की क्षति जरुर हुई।

