
भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय सल्हेश महोत्सव शुरू। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ ही केवंटी के नयागांव स्थित राजा सल्हेश मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय सल्हेश महोत्सव शनिवार को उत्सवी व भक्तिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ । शोभा यात्रा सल्हेश मंदिर से निकाली गई । भगताईन सुमेश्वरी देवी के पूजा अर्चना के बाद रंग – बिरंगे परिघानों में सजी अंजलि ,गूंजा, प्रीति, नंदनी, मनीषा, सोनाली, रूपाली , राजकुमारी, खुशबू, चांदनी , सुधा, कविता, श्वेता, रौशनी, ममता, रूचि, रेखा समेत 201 कन्याओं ने राजा सल्हेश के जयघोष के कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा महोत्सव स्थल से निकाली गई। जो विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए काली स्थान कौआही टोल पहुंची। वहां वरुण देवता की पूजा की गई। इसके बाद कन्याओं ने कलश में जल भरकर महोत्सव स्थल के लिए प्रस्थान कर गईं। इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर रैयाम थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सदल बल के साथ काफी चौकस दिखे। मुखिया नीलम देवी , श्री – श्री 108 सल्हेश महोत्सव समिति के रामविलास पासवान, कल्लर पासवान, वशिष्ठ पासवान, गुणसागर पासवान, सुनील पासवान, पप्पू पासवान, गुगली पासवान, विन्दे पासवान, रमण कुमार मिश्र, योगी यादव आदि शोभा यात्रा के साथथे। मंदिर में स्थापित भगवान सल्हेश की भव्य प्रतिमा का दर्शन व पूजा – अर्चना की गई। बहादुरपुर के कबिलपुर से आए भगत की भगतई व करतब देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ देखी गई । मंदिर को जहां आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं समिति की ओर से महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई है। उघर, मोहनपुर में सल्हेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया ।

