Home मुख्य उनाव व कठुआ कांड को लेकर निकाला कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga 
मुख्य - April 15, 2018

उनाव व कठुआ कांड को लेकर निकाला कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga 

दरभंगा : आॅल इंडिया स्टुडेंट्स फेडरेशन की जिला परिषद् के द्वारा यूपी के उन्नाव, जम्मू कश्मीर के कठुआ, रोहतास करहगर, बिहार के पटना एवं बरेली की पीड़ीतों सहित कई मासूम बेटियों को न्याय दिलाने, अविलंब दोषियों को गिरफ्तार एवं रेप कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर संध्या 6 बजे कैंडल मार्च एवं प्रतिवाद मार्च निकाला गया. यह मार्च मिथिला विश्वविद्यालय के चौरंगी स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की स्मारक से चल कर कामरेड भोगेंद्र झा चौक तक पहुंचा. इस मार्च का नेतृत्व संगठन के जिला कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार ने किया. केन्डिल मार्च भोगेन्द्र झा चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष शशिरंजन सिंह ने किया. सभा को संबोधित करने वालों में जिला सचिव शरद कुमार सिंह, शंकर सिंह, प्रेम सिंघानिया, गणेश कुमार, एआईडीएसओ के छात्र नेता विजय कुमार, अभिमन्यू राजा, जितेंद्र कुमार साहू, सुजीत कुमार पासवान, राजकुमार, सुधीर कुमार, डब्लू, अश्वनी, कंहैया कुमार, प्रताप किशन, छोटू कुमार, रंजीत कुमार, विजय कुमार, रंजन कुमार शंकर कुमार, पह्लाद कुमार आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply