Home मुख्य क्षत्रिय महासभा की बैठक में 24 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाने का निर्णय। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 15, 2018

क्षत्रिय महासभा की बैठक में 24 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाने का निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई ने 24 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है. कार्यक्रम को लेकर गोढ़ियारी गांव में आज महासभा के जिला इकाई की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से रंजीत कुमार सिंह एवं सुरेश प्रसाद सिंह ने किया. कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया. जिसमे डॉ. सुनील कुमार सिंह को मार्गदर्शक बनाया गया है. तैयारी समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सचिव अनिल कुमार सिंह व विपिन कुमार सिंह और सदस्य के रूप में बसंत सिंह, जयशरण सिंह, राजेश सिंह, रमण सिंह, दीनानाथ सिंह, कुलानंद सिंह, नित्यानंद सिंह, टीपू सिंह, चंदन सिंह, राजा सिंह, अविनाश सिंह को शामिल किया गया है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, प्रो. हेमेन्द्र नारायण सिंह, नवीन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आलोक रंजन, रंजीत कुमार सिंह, रोजश राजू सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, दयाशंकर प्रसाद सिंह, शुभम सिंह, गगनदेव सिंह, राजेश कुमार सिंह, श्याम कुमार सिंह, भोगेन्द्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे.

Share

Leave a Reply