Home मुख्य सड़क हादसे में पत्रकार समेत तीन की मौत, महिला घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 15, 2018

सड़क हादसे में पत्रकार समेत तीन की मौत, महिला घायल। Voice of Darbhanga

बिरौल: बड़गांव ओपी थाना क्षेत्र एसएच-17 के निर्माणाधीन सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला जख्मी हो गयी। मृतकों में एक बिरौल के व दो सहरसा के थे। मृतक रामचन्द्र चौधरी व रंजीत झा (बिरौल) शिक्षक थे। रंजीत झा दैनिक अखबार केलिए संवाददाता का कार्य भी करते हैं। मृतक मिथिलेश यादव की जख्मी पत्नी संतोषी देवी का सीएचसी में इलाज कियागया। इस घटना से दरभंगा का मीडिया जगत भी आहत है।
घटना की पुष्टि ओपी प्रभारी रमा शंकर पासवान ने की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिथिलेश और संतोषी की शादी इसी महीने 8 अप्रैल को हुई थी। मिथिलेश अपनी पत्नी के साथ गंडौल चौक से बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक की टक्कर हो गई। उस बाइक पर भी दो लोग सवार थे। मिथिलेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । रंजीत झा और मैहषी (सहरसा) के रामचन्द्र की मौत डीएमसीएच में हो गई। मिथिलेश भी सहरसा का था।

Share

Leave a Reply