Home मुख्य दोस्त को स्टेशन छोड़कर लौट रहे युवक को चाकू से घायल कर लूटा। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 15, 2018

दोस्त को स्टेशन छोड़कर लौट रहे युवक को चाकू से घायल कर लूटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा स्टेशन स्थित दोनार गुमटी पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर उसके साथ लूटपाट की। जीआरपी की मदद से जख्मी युवक का इलाज कराया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया गया है। यह संयोग था कि चाकू उसकी बांयी आंख व कान के बीच वाले भाग में लगा, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। जख्मी यात्री संजय कुमार मुखिया समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी कृपाल मुखिया का पुत्र है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त रोहित साह को दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में चढ़ाने आया था। यह ट्रेन दरभंगा स्टेशन से रात 11.45 बजे खुली। इसके बाद वह स्टेशन पर ही रूक गया। बताया कि रविवार की सुबह में वह बस पकड़ कर घर जाने का उसका प्लान था। सुबह के साढ़े तीन बजे के आस-पास उसे किसी ने बताया कि दोनार के पास से सिंधिया के लिए बस खुलती है। इसके बाद वह रेलवे लाइन के किनारे से दोनार के लिए पैदल निकल पड़ा। इसी बीच दोनार गुमटी के पास उसे बदमाशों ने घेर लिया। वह कुछ समझता उससे पहले ही उसके चेहरा पर चाकू से वार कर दिया। बदमाशों ने जख्मी युवक से नगद तीन हजार रुपये, मोबाइल सहित कई सामान लूट लिए। हल्ला करने पर स्थानीय लोग दोड़े तब-तब बदमाश फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि जख्मी संजय के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply