Home मुख्य महीने भर से बैंकों में है नोटबन्दी जैसे हालात, तेज लगन शुरू पर लोगो को नही मिल रहा कैश। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 16, 2018

महीने भर से बैंकों में है नोटबन्दी जैसे हालात, तेज लगन शुरू पर लोगो को नही मिल रहा कैश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में पिछले एक महीने से अधिक से नोटबन्दी जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। लगन का मौसम शुरू हो चुका है। छोटी से बड़ी खरीदारी तेज हो गयी है। ऐसे ने नगद खरीदारी का ही चलन दरभंगा जैसे शहर में ज्यादा है। परंतु नगद का अभाव नोटबन्दी के समय को याद दिला रहा है। न तो एटीएम में और न ही बैंको में कैश मिल पा रहा है। बैंक की शाखाओं में कैश का अभाव होने के कारण ब्रांच की स्थिति अनुसार बहुत ही सीमित मात्रा में नगद प्रदान किया जा रहा है। एटीएमों की बात करें तो शहर के एक्के दुक्के एटीएम को छोड़कर कहीं नगद नही मिल रहा है। ऊपर से शनिवार को अम्बेडकर जयंती और रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण न ही बैंको से लोग कैश निकाल पाए और न ही एक भी एटीएम में पैसे थे। भारतीय स्टेट बैंक दरभंगा के मुख्य शाखा स्थित दो दो एटीएम ताला लटकाए लोगो को मुँह चिढाते नजर आ रहे थे।
ऐसे में सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। सुबह 10 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लहेरियासराय शाखा स्थित एटीएम में पैसे डाले गए। पैसे डालते ही लोग टूट पड़े और देखते ही देखते लोगों की लंबी लाइन लग गयी। अगल बगल के किसी अन्य एटीएम में नगद नही था। मार्केट में जिसे पता चल रहा था कि उस एटीएम में नगद मिल रहा है, सब उसी तरफ दौड़ते नजर आए। एक जिलास्तर के अधिकारी भी सूचना मिलते ही आफिस छोड़ पहले एटीएम की तरफ भागे। आफिस से निकलने से पहले उन्होंने एक शागिर्द को लाइन लग जाने और नम्बर आने पर उन्हें सूचित करने को कहा।
इसप्रकार नगद की मारामारी का कोई जवाब लोगो को मिलता नजर नही आ रहा है। कब तक यह नगद की समस्या दूर होगी, इसका जवाब भी बैंक अधिकारी भी देते नजर नही आ रहे हैं। शहर में यह हालत है कि लोगों को बैंक से सीमित मात्रा ने नगद मिल भी जा रहा है थोड़ा बहुत। परंतु ग्रामीण इलाकों में पैसे निकालने केलिए लोगो को कई दिन तक बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

Share

Leave a Reply