Home मुख्य कई गुना बढ़ा टैक्स सूद समेत वसूलने में तत्पर नगर निगम कचरा और मच्छर से निजात दिलाने में फिसड्डी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 16, 2018

कई गुना बढ़ा टैक्स सूद समेत वसूलने में तत्पर नगर निगम कचरा और मच्छर से निजात दिलाने में फिसड्डी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा नगर निगम टैक्स वसूलने और टैक्स की राशि बाकी रहने पर ब्याज दर ब्याज वसूलने में भले ही महारथ हासिल कर चुका हो, लेकिन आम लोगों की सुविधाओं के प्रति उसकी कोई जबावदेही नजर नहीं आती. शहर की साफ-सफाई का आलम यह है कि दरभंगा टावर जैसे महत्वपूर्ण जगह पर भी खुले में लघुशंका और कचड़े का अम्बार दिखाई देता है. यह बात नहीं है कि कचड़ों का उठाव नहीं किया जाता, परंतु जिस मात्रा में कचड़ा निकल रहा है, उस अनुरूप सफाई की व्यवस्था में कमी साफ झलकती है. पहले दो पालियों में सफाई हुआ करती थी. अब मुश्किल से एक पाली में सफाई होती है. वहीं सफाई कर्मचारियों की कमी का रोना सभी रोते हैं. परंतु जनप्रतिनिधि को भी आम लोगों की जिनके मतों से वह निगम पार्षद बने हैं. उसकी भी चिंता वह कितनी करते हैं, यह सिर्फ एक बात से समझा जा सकता है कि शहर में मच्छरों का प्रकोप इस प्रकार हो गया है कि दिन में भी मच्छरों के प्रकोप से नहीं बचा जा सकता. संपन्न लोग अपने स्तर से छिड़काव करवाते हैं, परंतु चारों ओर गंदगी रहने के कारण छिड़काव का भी असर अधिक समय तक नहीं रहता. नालियों की सफाई भी ठीक तरह से नहीं हो रही है. जिस कारण पानी का बहाव रूकने से मच्छरों का जन्म सामान्य से अधिक हो रहा है. वहीं इस वर्ष 97 प्रतिशत मानसून के आने की संभावना है. ऐसे में परम्परा के अनुसार यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कि गई, तो एक बार फिर सामान्य बरसात में ही शहर के डूबने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. वहीं जहां तक मच्छरों की बात है, तो फॉगिंग मशीन नगर निगम द्वारा वर्षों पूर्व खरीदा जा चुका है, परंतु उसका कोई लाभ आम लोगों को नहीं हो रहा है. यहां तक कि नालियों में किसी प्रकार का छिड़काव भी नहीं होता. ऐसे में नागरिक सुविधाओं से पूरी तरह विमुख होकर दरभंगा नगर निगम का वर्ताव लोगों के लिए आक्रोश का कारण बनता जा रहा है.

Share

Leave a Reply