Home मुख्य पत्रकार हित केलिए सकारत्मक कदम उठाने के संकल्प के साथ दिवंगत पत्रकार को दी गयी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 17, 2018

पत्रकार हित केलिए सकारत्मक कदम उठाने के संकल्प के साथ दिवंगत पत्रकार को दी गयी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत 15 अप्रैल की रात सड़क दुर्घटना में मृत दैनिक अखबार के पत्रकार रंजीत झा केलिए आज मंगलवार को पत्रकारों के द्वारा श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे सबने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखा। सभा की अध्यक्षता करते हुए पत्रकार नवीन सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता करते हुए किसी और कार्य को करना मुश्किक होता है और पत्रकारिता से जीवोकपार्जन भी मुश्किल होता है। आज जो पत्रकार दिवंगत हुए, वे कई वर्षों से पत्रकारिता कर रहे थे पर आजतक कोई पूंजी परिवार केलिए जमा नही कर पाए और परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उतपन्न हो गया। सभी मिलकर कुछ न कुछ सहयोग इस परिवार को करें और दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु के लिए सरकारी सहायता भी जल्द मिले, इसका भी प्रयास हो।
सभा को संबोधित करते हुए पत्रकार प्रवीण बबलू ने कहा कि ईमानदारी से पत्रकारिता करते हुए रंजीत झा आज हमें छोड़कर चले गए। किसी के साथ भी यह घटना हो सकती है। ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाले पत्रकार की आर्थिक हालत कभी अच्छी नही रहती। इसलिए ऐसे समय केलिए हमे ही एक दूसरे का सहारा बनना पड़ेगा।
वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन कहा कि सिर्फ दिवंगत पत्रकारों केलिए ही नही, बल्कि गंभीर बीमारी एवं अन्य विपदा आदि में भी हम एक दूसरे का सहारा बने, इस श्रृंखला की शुरुआत भी किया जाय और आज के आयोजन में भी ही इसकी शुरुआत हो। सरकारी सहायता जब मिले तब मिले, परंतु एक तात्कालिक कमिटी बनाकर स्वेच्छा से सहयोग राशि इक्कठा कर तत्काल परिवार को दिया जाय।
अपने विचार व्यक्त करते हुए मुकेश श्रीवास्तव ने मृतक के बच्चों की पढ़ाई केलिए भी सहयोग करने की अपील की।
सभा मे कुमार रौशन, अमित सिंह गिरीश कुमार आदि ने भी सभी सकारत्मक बिंदुओं का पूर्ण समर्थन किया।
सहयोग फंड एकत्रित कर पीड़ित परिवार तक पहुंचाने केलिए पत्रकार नवीन सिन्हा के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय कमिटी का निर्माण किया गया जिसमें संजय कुमार, लक्ष्मण कुमार, भवन मिश्रा एवं अभिनव सिंह को शामिल किया गया।
सभा मे मोहन चंद्रवंशी, वीरू पासवान, अब्दुल कलाम गुड्डू, सूरज कुमार, इरफान पैदल, अमर कुमार मिश्रा, विपिन पप्पू, प्रह्लाद कुमार किलु, नासिर हुसैन, फिरदौस अली, अरुण शर्मा, राजीव कुमार, राज कुमार रंजन उर्फ राजू, जाहिद अनवर, इम्तेयाज़ आलम, प्रवीर मेहरोत्रा, प्रभास रंजन, रवि सिंह, प्रदीप गुप्ता आदि सहित सौ से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।।

Share

Leave a Reply