Home मुख्य चोरो ने रिटायर्ड दरोगा के घर को भी नही छोड़ा, नगद एवं आभूषण सहित लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 17, 2018

चोरो ने रिटायर्ड दरोगा के घर को भी नही छोड़ा, नगद एवं आभूषण सहित लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में 16-17 अप्रैल की रात अज्ञात अपराधकर्मियों ने अवकाश प्राप्त दरोगा स्व. राम कृष्ण मिश्रा के पुत्र दूध व्यवसायी गोपाल मिश्रा के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने भीषण वारदात को अंजाम दिया। अपराधकर्मी उनके दो कमरे से लगभग दो लाख रुपए नगद, दस भर स्वर्णाभूषण, एक मोबाइल फोन और सामानों से भरा एक अटैची ले गए। गोपाल मिश्र और उनकी शिक्षक पत्नी और उनके दो बच्चे दो कमरे में किवाड़ बंद कर सोए हुए थे। कमरे के अंदर लकड़ी का बल्ला लगा हुआ था। चोरों ने किवाड़ के अंदर लगे बल्ला को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और इस घटना को अंजाम दिया। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोरों ने खुली खिड़की से परिवार के सदस्यों पर बेहोश करने वाले किसी रसायन का प्रयोग किया होगा। उनके घर का पांच सूटकेस, दो बड़ी बेटी आदि सामान घर से लगभग एक सौ मीटर की दूरी पर बिखरा पड़ा था। इसके अलावे चोरों ने कछुआ पंचायत भवन का लगभग आधा दर्जन ताला काटकर सामान को यत्र-तत्र बिखेर दिया है। जाले पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Share

Leave a Reply