
छापे में एक नम्बरी लॉटरी के सरगना सहित आधा दर्जन गिरफ्तार, कई नदी में कूद कर भागे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानाक्षेत्र के रत्नोपट्टी नावघाट में छापेमारी कर पुलिस ने मंगलवार को दो सरगना सहित आधा दर्जन लोगों को एक नम्बरी लॉटरी खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर करीब दर्जन भर शातिर नदी में कूद कर भाग गए। लॉटरी का धंधा चलाने वाले सरगना की पहचान रत्नोपट्टी नावघाट निवासी बलराज सहनी एवं मुकेश साह के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने शुभंकरपुर नवटोलिया निवासी टुनटुन राय, रत्नोपट्टी नावघाट निवासी कच्छु सहनी, कैलाश साह एवं लक्ष्मी सहनी को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9677 रुपये नगद, एक नम्बरी लॉटरी के पुर्जे आदि भी बरामद किए गए हैं।
एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गिरफ्तार 6 लोगों के अलावा फरार लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार लोगो मे बिनाम सहनी, श्रवण साह, गणेश सहनी, सोनू सहनी, संजीव महतो, पप्पू लहेरी आदि शामिल हैं।

