Home मुख्य मानवाधिकार कार्यकर्ता की पहल पर हुई दहेज मुक्त शादी, विधायक भी बने बाराती। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - April 17, 2018

मानवाधिकार कार्यकर्ता की पहल पर हुई दहेज मुक्त शादी, विधायक भी बने बाराती। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा निवासी मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोहर झा की मुहिम आखिर रंग लायी और सोमवार की रात एक आदर्श शादी उनके लालपुर स्थित आवास पर सम्पन्न हुई।
मधुबनी जिले अंतर्गत बेनीपट्टी के जरैल गाँव निवासी बौएजी झा की पुत्री अंशु कुमारी एवं दरभंगा जिला अंतर्गत सिमरी थाना के जलवार निवासी स्व0 उवेन्द्र झा के पुत्र आशीष कुमार झा ने आदर्श प्रस्तुत करते हुए स्वयं को विवाह के बंधन में बाँधा। मौके पर पहुँचे जाले के स्थानीय विधायक जिबेश कुमार ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए इस प्रयास की सराहना की। मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र भगत ने कहा कि उनलोगों का प्रयास समाज हित मे जारी रहेगा।
मौके पर उमाकांत यादव, बमबम साह, वीरेंद्र भगत, राकेश कुमार, एहवाब आलम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply