बलात्कारियों की संरक्षक पार्टी है भाजपा: श्याम भारती। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सीपीएम प्रदेश कमिटी सदस्य श्याम भारती के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कठुआ उन्नाव आदि के दोषियों को फाँसी देने की मांग की। प्रदेश कमिटी सदस्य श्याम भारती ने केंद्र की सत्ताधारी भाजपा पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का गम्भीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के एमपी-एमएलए तक का नाम दुष्कर्मियों में आ रहा है। सरकारी तंत्र इन बलात्कारियों को बचाने में लगा है। जब तक इन दोषियों को फांसी नही होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा

