Home मुख्य चोरी के आरोप में युवक को क्रेन से उल्टा लटकाने के मामले ने तूल पकड़ा, चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 18, 2018

चोरी के आरोप में युवक को क्रेन से उल्टा लटकाने के मामले ने तूल पकड़ा, चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : हिंगोली गांव में मानवता को तार-तार करते एक युवक को अमानवीय ढंग से जेसीबी मशीन में उल्टा लटका कर पीटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने आज दोनो तरफ से प्राथमिकी दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमे से एक मोबाइल चोरी का आरोपी है जबकि तीन व्यक्ति तालिबानी सजा देने के आरोपी हैं।
ज्ञात हो कि मंगलवार को चोरी के आरोप में एक युवक को क्रेन से बांध कर उल्टा लटका कर पीटा गया. उससे भी मन नहीं भरा, तो युवक को कुर्सी और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गयी. घटना को गांव में बिजली पोल गाड़ने का कार्य कर रहे उत्तर प्रदेश के ठेकेदार ने अंजाम दिया. सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आयी और ठेकेदार समेत अन्य लोगों को थाने ले गयी.
बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर में ठेकेदार के आदमी ने गांव के स्व. मधुकर सहनी के 30 वर्षीय पुत्र अमरेश सहनी को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ लिया. इसके बाद उसे जेसीबी मशीन में उल्टा बांध कर लटका दिया गया. ठेकेदार व उसके कर्मी काफी देर तक युवक को उल्टा लटकाये रहे. गांव के लोग भी इस अमानवीय घटना के तमाशबीन बने रहे. इतना ही नहीं ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को कभी उल्टा तो कभी सीधा लटका कर घुमाते रहा. इसके बाद युवक को कुर्सी एवं पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गयी.
वहीं, कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध और कुछ लोगों के नहीं बोलने की बात पर ठेकेदार का खौफ बताया गया. घटना कि सूचना किसी ने सदर थाना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष उमेश चंद्र तिवारी तत्परता दिखाते हुए दल-बल के साथ उक्त गांव पहुंचे. पुलिस आरोपित एवं ठेकेदार के कुछ आदमियों को गाड़ी पर बैठाकर थाना ले गयी. इधर, थानाध्यक्ष उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज की जायगी एवं विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Share

Leave a Reply